पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएसएफ के शमशेर ने पोस्टर प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

आईएसएफ के शमशेर ने पोस्टर प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतदिवस पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में इंटरनेशनल ब्रेन रिसर्च आर्गेनाइजेशन (आईबीआरओ) की ओर से आयोजित फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम में आईएसएफ कालेज आफ फार्मेसी मोगा के सहायक प्रोफेसर शमशेर सिंह ने पोस्टर प्रजेंटेशन में पहला स्थान प्राप्त किया है।

शमशेर सिंह का कालेज पहुंचने पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग, प्रिंसिपल डा. आशीष बालदी, डा. अमित गोयल, डा. पुनीत बांसल डा. आरके नारंग आदि की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने शमशेर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अव्वल स्थान प्राप्त करना कालेज की उच्च स्तरीय गुणवत्ता का प्रमाण है। कालेज प्रिंसिपल डा. आशीष बालदी ने बताया कि पीयू चंडीगढ़ में हुए न्यूरोसाइंस सिंपोजियम में आईएसएफ कालेज आफ फार्मेसी के 16 छात्रों ने भाग लिया था। इसमें न्यूरोसाइंस पर आधारित शमशेर सिंह ने अपना पोस्टर प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर शमशेर सिंह ने सफलता के लिए चेयरमैन प्रवीण गर्ग, राहुल देशमुख डा. पुनीत बांसल अन्य फैकल्टी को धन्यवाद किया।

बरनाला| सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों के कविता, भाषण, पेंटिंग लेख के जिलास्तरीय स्पर्धाएं करवाई। इस अवसर पर डीईओ हरकंवलजीत कौर ने जहां विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं स्टेट अवार्डी टीचर दर्शन टिब्बा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल मुखी अजायब सिंह, दलवीर सिंह मान, जसविंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरूण सिंगला, मनजीत सिंह, जगराज सिंह, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, नीतू, राजवंत कौर आदि मौजूद थे।

शमशेर सिंह को बधाई देते कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग अन्य।

खबरें और भी हैं...