यूनियन ने दी पूर्व अध्यक्ष को विदायगी पार्टी
मोगा| पंजाबस्टेट पावर कार्पोरेशन में कार्यरत टहल सिंह को सेवामुक्ति पर टेक्निकल सर्विसिस यूनियन की ओर से विदायगी पार्टी दी गई। यूनियन नेता अमर सिंह, दर्शन सिंह ने कहा कि टहल सिंह की ओर से ईमानदारी एवं मेहनत से विभाग में ड्यूटी निभाई है। यूनियन अध्यक्ष पद पर रहते हुए टहल सिंह ने मुलाजिमों की मांगों के लिए आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर इंसाफ दिलाया। उनके द्वारा किए कार्यों के लिए यूनियन उनकी आभारी रहेगी। इस अवसर पर एसडीओ सब डिवीजन तारा सिंह, सर्बजीत भाणा, प्रीतम सिंह, भारती किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिलाध्यक्ष शिंदर सिंह, मबिला मुक्ति मंच की आगू सुरिंदर कौर ढुडीके, जगमोहन सिंह, लोक संग्राम मंच के सचिव बलवंत मखू की ओर से टहल सिंह को यादगारी चिह्न देकर सम्मानित किया गया।