आप नेता की कार की चपेट में आने से छात्र जख्मी
परिवारजोड़ो अभियान के तहत जा रहे आप नेता की कार से बुधवार को राधा स्वामी डेरे के नजदीक चौथी कक्षा का छात्र चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसे नेता ने कार में डालकर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
जानकारी अनुसार 10 साल के मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मल्लड़ शाह रोड राधा स्वामी डेरा कोटकपूरा रोड ने बताया कि वह लाला हंसराज मेमोरियल स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल बस आने से पहले वह सड़क पार करके दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। इतने में मोगा से बाघापुराना की ओर जा रही कार की चपेट में आने से वह जख्मी हो गया।
दूसरी ओर आप नेता राजविंदर सिंह ने बताया कि पार्टी ने उसकी ड्यूटी बाघापुराना राजेयाना में परिवार जोड़ों अभियान में लगाई है। इसके तहत बुधवार की सुबह 7 बजे वह पार्टी के परिवार जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होने कार से जा रहा था। इतने में बालक अचानक कार के आगे गया।