पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जज जल्दबाजी में ले रहे हैं फैसले : बावा

जज जल्दबाजी में ले रहे हैं फैसले : बावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीब बावा ने बताया कि ज्यूडिशियल सिस्टम पर गंभीर विचार-विमर्श के लिए वकीलों के प्रतिनिधियों की एक राज्य स्तरीय बैठक 27 फरवरी को मोगा बार एसोसिएशन में होगी।

इसमें पंजाब की सभी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जज साहिबान की ओर से निकटतम तारीख डालकर जल्दबाजी में फैसले लिए जा रहे हैं। जिससे आम लोगों के साथ अन्याय हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वकील का कर्त्तव्य होता है कि वो लेघों को न्याय दिलाने के लिए जरूरत अनुसार दस्तावेज एकत्रित करे परंतु इस कार्य के लिए माल विभाग धीमी गति से कार्य करता है। सबूतों के लिए जब भी कोई वकील लंबी तारीख की मांग करता है तो जज साहिबान अपनी प्रशासनिक मजबूरी बता इसे नामंजूर कर देते है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। इसलिए यह केवल मोगा नहीं पूरे प्रदेश की समस्या है।

इसलिए राज्य की सभी जिला तथा सब डिवीजनों के अध्यक्षों की बैठक रखी है, जो 27 फरवरी को मोगा में होगी। जिसमें इस समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष कुलविंदर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी राजपाल शर्मा, फायनेंस सेक्रेटरी अमित मित्तल, ज्वाइंट सेक्रेटरी सिमरनजीत सिंह गिल ने भी भाग लिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीब बावा बैठक को संबोधन करते हुए।

खबरें और भी हैं...