प्रकृति मिस आॅलराउंडर, आदित्य बने मिस्टर स्टूडेंट
कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स को फेयरवेल पार्टी दी गई। स्कूल की मैनेजमेंट, एडमनिस्टर परमजीत कौर, वाइस प्रिंसीपल सतविंदर कौर तथा पूरे स्टाफ ने स्टूडेंट्स का स्वागत किया।
स्कूल डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह ने स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके 12वीं के स्टूडेंट्स को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रकृति को मिस आल राउंडर, राशि गुप्ता को मिस परफेक्ट, नवजोत कौर को मिस पंजाबण, हरबंस कौर को ब्यूटीफुल स्माइल और मिस्टर स्टूडेंट्स का का खिताब आदित्य को दिया गया। प्रिंसीपल सतविंदर कौर ने स्टूडेंट्स काे अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कैंब्रिज स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स को फेयरवेल के समय स्टूडेंट्स स्टाफ मैंबर।
मैनेजर विजय सिंगला को सम्मानित करते हुए 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स।
मोगा| एसडीमाडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समागम की शुरुआत विद्यार्थी तनुज ने ‘दसां गुरुआं दी अमर कहानी युगो युगो रहे चलदी’ शब्द गायन से की। विदायगी पार्टी में 12वीं की छात्राओं द्वारा जहां गिद्दा डाला गया तो 11वीं के विद्यार्थियों ने भंगड़ा डालकर फेयरवेल पार्टी में चार चांद लगाए। समागम में उपस्थित स्कूल मैनेजर विजय सिंगला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुजनों की शिक्षा का अनुसरण करतेे हुए अच्छे कार्य में सफल हों ताकि स्कूल अभिभावकों का नाम रोशन हो। विद्यार्थियों ने कहा कि वह अध्यापकों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए टॉपर बनकर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। वहीं स्टूडेंट्स की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कोरियोग्राफी भी पेश की गई। समापन पर 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से स्कूल मैनेजर, प्रिंसीपल अध्यापकों को यादगारी चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीरज कुमार, अमनदीप सिंह, परमजीत कौर, निर्मला शर्मा, हरकिरण कौर, कुलदीप सिंह, छिंदरपाल कौर, कमलेश रानी आदि उपस्थित थे।