आरसेटी ने किया निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त: काहलों
बुधवारको आरसेटी की बैठक में डायरेक्टर जीएस काहलों ने दावा किया कि संस्था ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक का उद्देश्य प्राप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक ग्रामीण बेरोजगार शिक्षा संस्थान (आरसेटी) की ओर से 780 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देने देने का लक्ष्य था परंतु 913 स्टूडेंट्स को कार्य में निपुण कर आरसेटी ने लक्ष्य से ज्यादा उपलब्धि प्राप्त कर ली है। पंजाब एंड सिंध बैंक के सहयोग से गांव दुन्ने के में चल रही संस्था में ब्यूटी पार्लर, ड्रेस डिजाइनिंग, डेयरी फार्मिंग, टाई एंड डाई, कंप्यूटर एवं पलंबर आदि समेत 45 कामों की मुफ्त ट्रेनिंग उपरांत बैंकों से कारोबार चलाने के लिए वित्तीय सहायता भी दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि बुधवार की बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए बजट को मंजूरी दी गई। इस बैठक में डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम मोगा, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, जोनल मैनेजर फरीदकोट के अलावा जिला कोआर्डिनेटर एनजीओ एसके बांसल भी उपस्थित थे।
आरसेटी की बैठक के दौरान काहलों और अन्य मेंबर।