पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजे बंद करने पर युवक को किया जख्मी, दो नामजद

डीजे बंद करने पर युवक को किया जख्मी, दो नामजद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीसमारोह में लगे डीजे को बंद करवाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक घायल हो गया। थाना कोटइसे खां पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि गांव चूडचक्क निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके करीबी हरमनवीर सिंह की शादी सात फरवरी होनी थी। इससे पहले छह फरवरी को शादी वाले घर में डीजे लगाकर रिश्तेदार दोस्त नाच गा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई कुलविंदर सिंह चमकौर सिंह उनके यहां आए तथा डीजे बंद करने को कहा।

उन्होंने दोनों भाईयों को समझाने का प्रयास किया। इसी बात पर गुस्साए दोनों भाईयों ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसके बयान दोनों भाईयों कुलविंदर सिंह चमकौर सिंह के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...