शिव सेना भी लड़ेगी निगम चुनाव: नवनीत
शिवसेना बाल ठाकरे की बैठक सोमवार को पंजाब उपाध्यक्ष नवनीत कपूर की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने म्यूनिसिपल कार्पोरेशन चुनाव में शिव सेना के भी चुनाव लड़ने की घोषणा की। नवनीत कपूर ने बताया कि वह इस चुनाव में धार्मिक सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेंगे।
उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन टूटने के कगार पर है। वहीं स्थानीय भाजपा के नेता पूर्व डीजीपी परमदीप सिंह गिल पहले ही स्थानीय 50 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़ा करने की बात कह चुके है। उन्होंने कहा कि अगर निगम में अकाली भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेगी तों 2 साल के उपरांत इनका भविष्य क्या होगा वह लोग भी जानते हैं। ऐसे समय में गठबंधन के तौर पर चुनाव में खड़े होना या लड़ना लोगों को हितों में नहीं होगा।
जिला कार्यकरनी अध्यक्ष अश्वनी चोपड़ा ने चुनावों के दौरान शहर की सभी सामाजिक धार्मिक जत्थेबंदियों को उनका समर्थन देने की सिफारिश की। इस मौके पर कपिल कपूर गुप्ता को भी शिव सेना बाल ठाकरे में शामिल किया गया। इस अवसर पर सीनियर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, नरिंदर सोढी, चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।(गुलाटी)