पीली कुुंगी से बचाने को टिप्स दिए
मूनक (संगरूर)|गेहूं कीफसल पर पीली कुुंगी की बीमारी के हमले को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक खेती विकास अधिकारी डाॅ. इंद्रजीत सिंह भट्टी ने टीम समेत गांव बल्लरां, कडैल आदि में गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। डाॅ. भट्टी ने बताया कि इलाके में अब तक पीली कुुंगी का कोई हमला नहीं है। यदि पीली कुुंगी की शिकायत मिलती है तो विभाग की अोर से 200 एमएल प्रति एकड़ परोपी कोनाजोल 25 ईसी दवा के छिड़काव की सिफारिश की जाती है। इस मौके डा. रमेश शर्मा, नाहर सिंह, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, गुरबिंदर सिंह आदि मौजूद थे। (वरिंदर)