पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक

भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंको भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी विभाग की ओर से भ्रूण हत्या पाप है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के तहत शहर में जागरुकता फिल्म दिखाई गई। इस मौके नगर पंचायत के प्रधान भीम सैन गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत की।

उन्होंने मोबाइल सिनेमा वैन भेजने पर महिला बाल विकास मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि भ्रूणहत्या के खिलाफ एकजुट होना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिनेमा नाटक के माध्यम से लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ आसानी से जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में लड़की का होना नितांत आवश्यक है। बच्ची को गर्भ में ही खत्म कर देने से सामाजिक विषमता उत्पन्न हो जाएगी। आंगनवाड़ी विभाग की सुपरवाइजर परमजीत कौर तूर ने इस दौरान सभी का धन्यवाद किया। इस मौके मूर्ति देवी, अमरजीत कौर, प्रवीण जिंदल, नीलम अरोड़ा, जसपाल चट्ठा, हरजीत समरा, गुरमेल सैणी, कर्मवीर सिंगला, परमजीत राओ, नछतर सिंह, सीमा रानी, जसवीर सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)

मूनक में भू्रण हत्या विरोधी जागरूकता फिल्म देखती महिलाएं।