नंबरदारों में एकता समय की जरूरत: तूर
मूनक (संगरूर) | पंजाबनंबरदारा यूनियन सब डिवीजन मूनक की बैठक गुरुद्वारा पातशाही नौंवी में मेवा सिंह बुसहैरा की प्रधानगी में हुई, जिसमें संगरूर के प्रधान महिंदर सिंह तूर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके तूर ने कहा कि नंबरदारों में एकता समय की मुख्य जरूरत है। समूह नंबरदारों को एक मंच पर इकट्ठे होकर अपने मसलों को हल करवाना चाहिए। इस दौरान उन्होंनें सरकार से मांग की कि सरकारी कार्यालयों में नंबरदारों को बनता मान-सम्मान दिया जाए। इस मौके गमदूर सिंह भूटाल खुर्द, भोला सिंह, दाता सिंह भूटाल खुर्द, धर्मपाल मंडवी, जगदीश सिंह हांडा, परमिंदर सिंह, गुरदियाल सिंह घमूरघाट, राजवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरजंट सिंह, बहादर सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)