अनाज मंडी के नजदीक मिला शव
मूनक (संगरूर)|अनाज मंडीके नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने अनाज मंडी के नजदीक रेत के ढेर के पास एक शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बोरिया सिंह निवासी गांव सलेमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को वारिसों के हवाले करके कार्रवाई शुरू कर दी है। (वरिंदर)