- Hindi News
- ट्रक ऑपरेटरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
ट्रक ऑपरेटरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
ट्रकयूनियन में ट्रक ऑपरेटरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसीपीओ एसपी सत्तनाम सिंह ने ट्रक ऑपरेटरों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाते हुए कहा कि ट्रक ऑपरेटरों को नशा नहीं करना चाहिए। नशा करके वाहन चलाने से जहां ड्राइवर खुद की जान जोखिम में डालता है वहीं सड़क पर जा रहे अन्य लोगों के जानी नुकसान का कारण भी बनता है। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल करें। उन्होंने कहा कि नशेड़ी ड्राइवर कई बार ऐसे अपराध में फंस जाता है जिससे उसके समय पैसे की बर्बादी होने के साथ-साथ पारिवारिक बदनामी भी होती है।
सांझ केंद्र के इंचार्ज भगवान दास ने ट्रक यूनियन के प्रधान जगदीप सिंह डूडीयां को हिदायत दी कि वह ट्रक ऑपरेटरों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए पाबंद बनाएं। इस मौके पर डाॅ. बलकार सिंह, सरपंच दरबारा सिंह कडैल, हरबंस सिंह कडैल, मेघ सिंह, जगदीश गोयल, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, अमरदीप सिंह, सुखदेव शर्मा आदि मौजूद थे। (वरिंदर)
ट्रक ऑपरेटरों को जानकारी देते हुए अधिकारी।