गंदे पानी की निकासी होने पर रोष
मूनक (संगरूर)|गांव महासिंहवाला में गंदे पानी की निकासी होने से गुस्साई महिलाओं ने रोष व्यक्त किया। गांव की सरपंच महिंदर कौर, पंच दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, कृपाल सिंह ने बताया कि गांव की 40 फीसदी अबादी का गंदा पानी पिछले करीब 50 सालों में छप्पड़ में गिरता रहा है परंतु अब कुछ लोगों द्वारा नाजायज कब्जे करने की नीयत से छप्पड़ की खुदाई के काम में अड़चन पैदा की जा रही है। जिससे गंदा पानी गलियों में खड़ा होने से बदबू और मच्छरों की भरमार हो रही है। उनकी प्रशासन से मांग है कि छप्पड़ की निशानदेही करवाकर छप्पड़ को नाजायज कब्जे होने से बचाया जाए और गांव के गंदे पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएं। (वरिंदर)