मकानों के निर्माण के लिए चेक वितरित
मूनक (संगरूर)|बीडीपीओ कार्यालयब्लाॅक अनदाना में हलका इंचार्ज सुखवंत सिंह सराओ ने इंदरा आवास योजना के तहत 27 लाभपात्रियों को मकानों के निर्माण मरम्मत के लिए चेक वितरित किए। सराओ ने बताया कि केंद्र पंजाब सरकार गरीबों की भलाई के लिए बढ़िया प्रयास कर रही है ताकि लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ सकें। बीडीपीओ सुखचैन सिंह पापड़ा ने बताया कि कुल साढ़े 7 लाख रुपए की राशि के चेक दूसरी किश्त के रूप में दिए गए हैं।
इस मौके पर चेयरमैन ब्लाॅक समिति अनदाना चमकौर सिंह बादलगढ़, ज्ञान सिंह बंगा, सुरिंदर अनदाना, बूटा सिंह, सतगुर सिंह सरपंच फूलद, हरदीप सिंह मकोर्ड, मेजर बुसहिरा, गुरजीत सिंह, रामलाल गोयल, गुरचरण सिंह थे। (वरिंदर)
मूनक में लाभपात्रियों को चैक देते हुए हलका इंचार्ज सराओ