- Hindi News
- नीले कार्डों की जांच में सहयोग दें: कांसल
नीले कार्डों की जांच में सहयोग दें: कांसल
मूनक (संगरूर)|नीले कार्डोंकी जांच करवाने को लेकर एसडीएम काला राम कांसल ने संबंधित अमले के साथ बैठक करके हिदायतें जारी की। एसडीएम ने नीले कार्ड धारकों से अपील की है कि वह जांच के लिए गांवों में आने वाले अधिकारियों को सहयोग दें जरूरी दस्तावेज दिखाएं। लिस्ट में अपने पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड नंबर दर्ज करवाएं। यदि किसी का आधार कार्ड नहीं बना है तो वह सुविधा केंद्र मूनक से आधार कार्ड बनवा लें। आधार कार्ड के बिना नीले कार्ड पर राशन नहीं मिलेगा। (वरिंदर)