राज भट्टी और मनजीत कौर बेस्ट एथलीट
मूनक (संगरूर)|बाबू बृषभानडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में येलो हाऊस पहले रेड हाऊस दूसरे नंबर पर रहा है। संस्था के रीजनल डायरेक्टर विजय कुमार, स्कूल के चेयरमैन अशोक भान, उपचेयरमैन शाम लाल गर्ग ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।इस मीट में रिले रेस, दो सौ मीटर रेस आदि कई तरह की गेम में स्कूल के करीब सौ छात्रों ने भाग लिया। राज भट्टी मनजीत कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इस दौरान साइंस प्रदर्शनी को आयोजन भी किया गया था। चेयरमैन अशोक भान ने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेलें भी जरूरी हैं क्योंकि जहां इससे शरीर तंदरुस्त रहता है वहीं आपसी प्रेम भावना भी पैदा होती है। मौके पर प्रिंसिपल संजीव शर्मा, विपन गर्ग, विनय गर्ग, दर्शन जैन, जगदीश गोयल, किरण कुमार गर्ग, प्रताप सिंह, नीरज वर्मा, रणदीप सिंह, विक्रम सिंह, अमनदीप सिंह, जय सिंह, जगरूप सिंह आदि उपस्थित थे।