पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब की जवानी को दीमक की तरह खा रहा नशा : डीएसपी

पंजाब की जवानी को दीमक की तरह खा रहा नशा : डीएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक (संगरूर) | नशाविरोधी मुहिम के तहत पंजाब पुलिस की ओर से गांव लेहल कलां में नशा विरोधी जागरुकता कैंप लगाया गया। इसमें गांव बखोरा कलां, बखोरा खुर्द, लहल कलां, लहल खुर्द बलरां ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग शामिल हुए। कैंप को संबोधित करते हुए डीएसपी विमल कुमार शर्मा ने कहा कि नशा पंजाब की जवानी को दीमक की तरह खा रहा है। नशे से सैकड़ों घर बर्बाद हो चुके हैं। नशा रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। परंतु इसके लिए पुलिस पब्लिक का सहयोग बेहद जरूरी है। पब्लिक के सहयोग से ही नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशा करने वाले व्यक्ति को काउंसलिंग से नशा छोड़ देना चाहिए। मौके पर एसएचओ बलदेव सिंह, हवलदार मुखतियार सिंह, गुरतेज सिंह, सरपंच सतगुर सिंह, वरिन्द्र सिंह, सोहन सिंह, लखविन्दर सिंह, भगवान सिंह, गुरतेज बलरां, कृपाल सिंह आदि उपस्थित थे।