पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के बुरे प्रभावों से अवगत करवाया

नशे के बुरे प्रभावों से अवगत करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक (संगरूर)|अग्रवाल धर्मशालामें थाना मुखी बलदेव सिंह की अगुवाई में नशा विरोधी जागरुकता कैंप लगाया गया। जिसमें डॉ. गगनदीप गोयल ने लोगों को नशों के कुप्रभावों से अवगत करवाया। इस दौरान सहारा यूथ क्लब द्वारा नशा विरोधी मुहिम में बढिय़ा कारगुजारी दिखाने वाले मुलाजिमों को सम्मानित भी किया गया।डा. गोयल ने कहा कि नशे के कारण जहां पूरे के पूरे परिवार बर्बाद हो जाते हैं वहीं पैसे की भी बर्बादी होती है इसलिए नशों से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है। थाना मुखी सिंह ने कहा कि नशों पर काबू पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशा विरोधी मुहिम में पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। इस दौरान थाना मुखी बलदेव सिंह सहायक थानेदार बिक्रम सिंह को सम्मानित किया गया।मौके पर नगर पंचायत के प्रधान भीम सैन गर्ग, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्मवीर सिंगला, सहारा क्लब के प्रधान जै पाल सैणी, राजपाल इंसां, मेजर सिंह फौजी, कालू विर्क, हरजीत सिंह समरा, मिट्ठू शर्मा, मान सिंह चौहान, डा. विजय गर्ग, कर्मजीत भिंडर, राज सिंगला आदि मौजूद थे। (वरिंदर)