स्कूल में बच्चों का चेकअप किया
होलीचाइल्ड पब्लिक हाई स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का चेकअप करवाया गया। इस मौके पर चेयरमैन रोहित राओ नगर पंचायत के पूर्व प्रधान रघुनंदन राओ ने विशेष तौर पर शिरकत की। कैंप में पहुंचे हड्डियों के डॉ. अमित गुप्ता, दांतों के डॉ. शिफाली गुप्ता तरुण शर्मा, जनरल डा. अमरजीत सिंह ने बच्चों के दांतों, आंखों ब्लड ग्रुप की चेकिंग की। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनील शर्मा, हरीश चंद्र, सौरव भारद्वाज, चितवंत सिंह, अमरीक सिंह, गगनदीप कौर, रोजी रानी, सर्बजीत कौर, हरप्रीत कौर, ऊषा रानी, पूजा रानी, सीमा सैणी, प्रदीप कुमार ने कैंप में सेवा निभाई। (वरिंदर)