राज भट्टी मनजीत बने बेस्ट एथलीट
मूनक (संगरूर)|बाबू ब्रिछभानडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संस्था के रीजनल डायरेक्टर विजय कुमार ने ज्योति प्रचंड करके किया। स्कूल के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस सुप्रीम कोर्ट अशोक भान उप चेयरमैन शाम लाल गर्ग ने विजेता खिलाडिय़ों को इनाम बांटने की रस्म अदा की।
एथलेटिक मीट में रिले रेस, दो सौ मीटर रेस आदि खेलों में करीब 100 छात्रों ने भाग लिया। येलो हाऊस ने पहला रेड हाऊस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि राज भट्टी मनजीत कौर को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। मुख्य मेहमान अशोक भान ने छात्रों द्वारा लगाई साइंस प्रदर्शनी का जायजा भी लिया। प्रदर्शनी में पानी का सही उपयोग करने, पानी बिजली यंत्र, प्रदूषण मुक्त वातावरण, बायो गैस आदि मॉडल पेश किए गए थे। अशोक भान ने शिवानी जैन द्वारा तैयार किए गए बायो गैस के मॉडल को खूब सराहा। प्रिंसिपल संजीव शर्मा ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान डीपीआई हनदीप सिंह, बिक्रम सिंह, अमनदीप सिंह, सेवादार जै सिंह, ड्राइवर जगरूप सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। मौके पर विपन गर्ग, विनय गर्ग, दर्शन जैन, जगदीश गोयल, किरण कुमार गर्ग, प्रताप सिंह, नीरज वर्मा थे। (वरिंदर)
मूनक के डीएवी स्कूल के विजय छात्रों को सम्मानित करते गणमान्य।