पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा खोज मुकाबलों में बच्चों का प्रदर्शन शानदार

प्रतिभा खोज मुकाबलों में बच्चों का प्रदर्शन शानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक के यूनिवर्सिटी कॉलेज में मैगजीन रिलीज करते हुए मुख्य मेहमान।

भास्कर न्यूज|मूनक (संगरूर)

यूनिवर्सिटीकॉलेज में छात्रों के बीच प्रतिभा खोज मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर नगर पंचायत के प्रधान भीम सैन गर्ग और प्रिंसिपल सुरजीत सिंह भट्टी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जबकि प्रधानगी प्रिंसिपल डा. जरनैल सिंह ने की। इस दौरान छात्रों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी सभ्याचार पर आधारित प्रोग्राम पेश किया। लोक गीत में कोमल, गीत में गगनदीप सिंह, मिमिक्री में विजय कुमार, कविता उच्चारण में पंकज सिंगला, वाद-विवाद में संदीप कुमार और बलजीत शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कॉलेज की मैगजीन भी रिलीज की गई। इस मौके पर डा. बलदेव सिंह, डा. रचना रानी, डा. गीत लांबा, मिट्ठू शर्मा, सुखदेव सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)