- Hindi News
- नंबरदारों ने कई महीनों से रुका मान भत्ता मांगा
नंबरदारों ने कई महीनों से रुका मान भत्ता मांगा
पंजाबनंबरदारा यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर एसडीएम अनीता दर्शी से मुलाकात की। यूनियन के राज्य सचिव महिंदर सिंह जहांगीर, जिला प्रधान लाभ सिंह और तहसील प्रधान प्रीतम सिंह की अगुवाई में उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा लिए फैसले के अनुसार नंबरदारों की मांगों समस्याओं का हल किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पत्ती वाइज नंबरदारी का फैसला कर दिया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी योग्यता रखने वाले को ही नंबरदार नियुक्त करने में पहल देने का फैसला सुनाया है। नंबरदारों को इजाफे के अनुसार 1500 रुपए मान भत्ता और पिछला बकाया दिया जाए, उप मंडल और माल विभाग की सलाहकार कमेटियों में नंबरदार को सदस्य नामजद किया जाए, नंबरदारों की मुश्किलें सुनने के लिए तिमाही बैठकें की जाएं, तहसील स्तर पर बैठने के लिए कमरा अलाॅट किया जाए और उनके कंप्यूटराइज्ड शिनाख्ती कार्ड जारी किए जाएं।बैठक के दौरान एसडीएम अनीता दर्शी ने नंबरदारों की मांगों समस्याओं पर विचार करके जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में यूनियन नेता जागर सिंह बंगांवाली, सुखपाल सिंह मंगवाल, जगरूप सिंह, जगपाल सिंह आदि मौजूद थे।
जल्दहल हो समस्याएं
मूनक|पंजाबनंबरदार यूनियन की बैठक किसान अाराम घर में जिला प्रधान महिंदर सिंह तूर और राज्य महासचिव रण सिंह महिलां की अगुवाई में हुई। इसमें तहसीलदार जसपाल कौर नायब तहसीलदार परमिंदर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान नंबरदारों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार जसपाल कौर को ज्ञापन भी सौंपा। सरकार से मांग की गई कि नंबरदारों का कई महीने से रुका हुआ मान भत्ता दिया जाए और मंजूर की गई मांगों को जल्द लागू किया जाए। तहसीलदार जसपाल कौर ने विश्वास दिलाया कि नंबरदारों की समस्याओं को हल किया जाएगा और ज्ञापन पंजाब सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर चरणजीत सिंह सूलरघराट, जीत सिंह, बिक्रम ढंडोली खुर्द, जगजीत सिंह, मेवा सिंह, बलदेव सिंह, मुनशी मकोर्ड, गुरदीप मंडवी, करनैल जखेपल, जोगिंदर गहिलां, तेजा सिंह, परमिंदर थे। (वरिंदर)
संगरूर में एसडीएम अनीता दर्शी को ज्ञापन सौंपते हुए नंबरदार।
मूनक में तहसीलदार जसपाल कौर को ज्ञापन सौंपा गया।