भाजपाइयों ने लगाया मेंबरशिप कैंप
मूनक (संगरूर)|भाजपा मंडलमूनक की ओर से लीगल सेल के प्रधान रविराज शर्मा की देखरेख में सब डिवीजनल कार्यालय के बाहर मेंबरशिप कैंप लगाया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान गौरव गोयल, मंडल प्रधान जय भगवान सिंगला, सीनियर उप-प्रधान अशोक बांसल, हरमेश जिंदल ने विशेष तौर पर शिरकत की। नेताओं ने बताया कि पार्टी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर के जरिए मेंबरशिप मुहिम चल रही है। इस मौके पर निर्मल सिंह विर्क, प्रकाश भूंदड़भैणी, मक्खन सिंह बल्लरां, जसपाल सिंह, बलजीत सिंह, रछपाल सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)