नंबरदारों का मानभत्ता 1500 करने की मांग
मूनक (संगरूर) | पंजाबनंबरदारा यूनियन की सब डिवीजन स्तरीय बैठक गुरुद्वारा नौंवी पातशाही मूनक में उप-प्रधान मुंशी सिंह मकोर्ड साहिब की प्रधानगी में हुई। इसमें जिला प्रधान महिंदर सिंह तूर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर महिंदर सिंह तूर ने कहा कि जून 2014 में सीएम परकाश सिंह बादल ने ऐलान किया था कि जनवरी 2015 से नंबरदारों का मान भत्ता 1500 रुपए किया जाएगा। सीएम के ऐलान के अनुसार जनवरी का माह आने वाला है परंतु अभी तक सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उन्होंने मांग की कि नंबरदारों का मान भत्ता 1500 रुपए करने संबंधी नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाए, नंबरदार की मौत के बाद उसके पुत्र या पारिवारिक सदस्य को ही नंबरदार बनाया जाए, कार्यालयों में बनता सम्मान दिया जाए। इस मौके पर जगजीत सिंह बाजवा, बलकार सिंह मंडवी, हरमिंदर सिंह देहलां, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे।