पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ किया जागरूक

नशे के खिलाफ किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक (संगरूर)|सांझ केंद्रद्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े में नशा विरोधी जागरुकता कैंप लगाया गया। इस मौके सांझ केंद्र के इंचार्ज भगवान दास, कमेटी सदस्य केवल सिंगला, प्रिंसीपल मेघ सिंह रजनी बाला विशेष तौर पर पहुंचे। कैंप को संबोधित करते हुए भगवान दास ने कहा कि नशे के कारण शरीर, आर्थिकता, समाज, ग्रहस्थी जीवन रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है। हमें नशेडिय़ों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशों के कारण नौजवान पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। ऐसे में नशों पर काबू पाना बेहद जरूरी है। इस दौरान छात्रों ने नशा विरोधी मुहिम में सरगर्म भूमिका निभाने का प्रण लिया। इस मौके दर्शन सिंह ढींडसा, मुकेश जैन, रणबीर कौर ढींडसा, गुलजार सिंह आदि मौजूद थे। (वरिंदर)