पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर 15 से 17 तक धरना देंगे मजदूर

मांगों को लेकर 15 से 17 तक धरना देंगे मजदूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबखेत मजदूर यूनियन की बैठक गांव सलेमगढ़ की मजदूर धर्मशाला में हुई। यूनियन के इलाका कमेटी सदस्य होशियार सिंह सलेमगढ़ ने कहा कि सलेमगढ़ के मजदूरों ने प्लाटों का कब्जा लेने के लिए पिछले साल संघर्ष किया था।

पंजाब सरकार ने लोकसभा चुनाव होने के कारण चुनाव के बाद मसला हल करने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक मजदूरों की सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि मजदूर परिवारों ने 2014 में मनरेगा के तहत काम किया था, लेकिन अभी तक पैसे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर 15, 16 17 फरवरी को धरना दिया जाएगा। इस मौके परमजीत कौर, लाभ कौर, भगवान कौर, दर्शन सिंह, बूटा सिंह और गुरतेज सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)

खबरें और भी हैं...