प्रकाश उत्सव 16 से 22 तक मनाया जाएगा
मूनक | श्रीगुरु रविदास मंदिर कमेटी गुरु रविदास जन सेवा क्लब द्वारा गुरु रविदास मंदिर में 16 से 22 फरवरी तक गुरु रविदास का 639वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। 16 फरवरी को श्री सहज पाठ आरंभ किया जाएगा। 21 फरवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 22 फरवरी को भोग के बाद अटूट लंगर बरताया जाएगा। धी गरीब दी नाटक खेला जाएगा। (वरिंदर)