फेयरवेल में छात्रों ने सभ्याचारक कार्यक्रम पेश कर बांधा समा
कर्नलपब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल चूलड़ में आर्टस जमा कक्षा के छात्राें को फेयरवेल पार्टी दी गई। इस दौरान छात्रों ने सभ्यचारक कार्यक्रमों से खूब समा बांधा।
समारोह की प्रधानगी चेयरमैन ओपी राठी ने की। 12वीं की छात्रा गुरप्रीत कौर हांडा छात्र जगसीर सिंह को बैस्ट स्टूडेंट के खिताब से निवाजा गया। प्रिंसिपल अशवनी शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र अध्यापकों के लिए उनके अपने बच्चों के समान होते हैं क्योंकि छात्र कई घंटे अध्यापकों के साथ बिताते हैं अध्यापकों के मार्गदर्शन की बदौलत ही छात्र अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। (वरिंदर)
मूनक के कर्नल पब्लिक स्कूल में स्टाफ के साथ छात्र।