भाजपा को छोड़ कई युवा कांग्रेस में शामिल
श्रीवीर भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक में भाजपा को छोड़कर आए कई युवाओं को हार पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस ब्लॉक प्रधान कुलभूषण सोहल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्का विधायक रजनीश कुमार बब्बी, ब्लॉक मुकेरियां कांग्रेस के प्रधान तरसेम मिन्हास और कांग्रेस युवा मोर्चा के हल्का प्रधान बलविंद्र कुमार बिंद्र विशेष तौर पर शामिल हुए।
युवा रजनीश मिन्हास उर्फ मंगू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंद्र सिंह की युवाओं को लेकर दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर हमने पार्टी को ज्वाइन किया किया है और आने वाले समय में हम पूरी मेहनत से युवाओं में पार्टी का दायरा बढ़ाने के लिए काम करेंगे। बब्बी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं का एक अहम स्थान है, जिस तरह आज युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं, इससे साफ है कि पंजाब का युवा वर्ग 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार चाहता है। मौके पर जोगिंद्र सिंह, गगन मिन्हास, दीपक कुमार, विक्रम गौतम, अजय शर्मा, शुभम सोहल, पुनीत कुमार, साहिल, रमन शर्मा, मुनीश, अमित शर्मा, सुरिंद्र सिंह, कर्ण कुमार, मुनीश अत्तरी मौजूद थे।
भाजपा छोड़ आए युवाओं को कांग्रेस में शामिल करते रजनीश कुमार बब्बी और अन्य।