भगोड़ा एजेंट पकड़ा
एक्टिवा पर जा रही लड़कियों से पल्सर सवारों ने पर्स छीना
टांडाधूतकलांरोड पर शनिवार दोपहर दो पल्सर सवारों ने स्कूटी पर जा रही लड़कियों से पर्स झपट लिया। वारदात गांव मसीतपाल कोट के पास हुई। एक्टिवा सवार कमलप्रीत कौर पुत्री दसौंधा सिंह निवासी दोसड़का (धूतां) सीता देवी पुत्री जय सिंह निवासी बलाला ने बताया कि वह गांव लौट रही थीं।
मसीतपाल कोट के पास पीछे से रहे पल्सर सवार दो झपटमारों ने पीछे बैठी सीता के हाथ से पर्स छीन लिया धूतकलां की ओर फरार हो गए। पर्स में लगभग 2 हजार रुपए लावा ब्रांड का मोबाइल जरुरी दस्तावेज थे। इस संबंधी टांडा पुलिस को सूचित करने पर एसएसआई दविंदर सिंह ने मौके पर पंहुच कर जांच शुरु कर दी है।