- Hindi News
- मुकेरियां से भाजपा के 11 प्रत्याशी मैदान में उतरने की संभावना
मुकेरियां से भाजपा के 11 प्रत्याशी मैदान में उतरने की संभावना
नगरकौंसल चुनावो का बिगुल बजते ही लोगो में चुनावों की चर्चा होनी शुरू हो चुकी है कि किस वार्ड में कौन सा प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। नगर कौंसल के 15 वार्ड में अकाली भाजपा गठबंधन में भाजपा के 11 प्रत्याशी अकाली दल के 4 प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना है। पिछले चुनावों में भी यही तय हुआ था वही दूसरी तरफ कांग्रेस सभी 15 वार्ड़ में अपने प्रत्याशी उतारेगी लेकिन कांग्रेस की चुनावों को लेकर तैयारी को देखते हुये अंदाजा लगाया जा सकता है।
वही कांग्रेस पार्टी को कुछ वार्ड में प्रत्याशी ढुंढने में भी दिक्कत रही है। कई वार्ड में तो ऐसी भी चर्चा है कि भाजपा के वागीयों के सहारे ही कांग्रेस चुनाव में उतरना चाहती है। वही इस वार आम आदमी पार्टी पीपीपी पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। जिसको लेकर रोमांचक चुनाव होना तय है वही चुनावों से पहले हुई वार्डबंदी को लेकर भी सवाल ऊठाये जा रहे है कि भाजपा पार्षदों ने अपनी सुविधांए देखते हुये वार्डबंदी करवाई जिससे लेकर भी सवाल उठ रहे है। वही वोटरो में भी असमय की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा पाषर्दो ने अपने खिलाफ पडने वाले वोटो को देखते हुये उन्हे दुसरे वार्ड़ो में उसे शिफ्ट करवा दिया।
15वार्डो की स्थिति: पांचसीटो पर महिला रिर्जव है जिसमें चार जरनल एक एससी महिला शामिल है। वही दो सीटे पुरुष रिर्जव है जिसमें एक पुरष एससी भी है। वही एक सीट दो नंबर वार्ड¸ बीसी रिर्जव है इसके अलावा सात सीटे जरनल है।2009 चुनावों की बात करे तो भाजपा अकाली गठबंधन ने 15 में से 13 सीटो पर विजय हासिल की थी वही कांग्रेस को केवल दो ही सीटो पर संतोष करना पडा था।