350 परिवार ‘आप’ में हुए शामिल
हाजीपुर | आमआदमी पार्टी हलका मुकेरियां की परिवार जोड़ो मुहिम के स्पीकर सुलखन सिंह जग्गी के नेतृत्व में ब्लॉक हाजीपुर के गांवों में मुहिम के तहत डोर-टू-डोर प्रचार किया जा रहा है।
गांव सैदों, नशहरा, सिंबली, गोदां, बजीरां, सिब्बो चक्क आदि गांवों में जग्गी के नेतृत्व में इस मुहिम के तहत 350 परिवार आप में शामिल हुए। जग्गी ने बताया कि ब्लॉक हाजीपुर के कई परिवार कांजू पीर में चल रहे अवैध स्टोन क्रशरों, खस्ताहाल लिंक सड़कों पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हलका मुकेरियां के साथ-साथ पूरे पंजाब के लोग आने वाले विधानसभा चुनावों का इंतजार करे रहे हैं ताकि वे इस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर आम आदमी की सरकार बना कर पंजाब को बचा सकें। उन्होंने कहा कि हलका मुकेरियां में जिस तरह परिवार आप के साथ जुड़ रहे हैं, इससे अकाली और भाजपाइयों को चिंता होने लगी है। इस मौके पर आज्ञा राम, बूटा सिंह, टेक चंद, राजिन्द्र सिंह, जगन्नाथ, बलदेव कृष्ण, सुरिन्द्र जौली, नंबरदार करनैल सिंह, जोगिन्द्र सिंह, हरबंस सिंह, धर्म सिंह मौजूद थे।
परिवार जोड़ो मुहिम के दौरान प्रचार करते आप के नेता और कार्यकर्ता।