पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्ता के नेता समाजसेवा नहीं अपनी जेबें भर रहे : बब्बी

सत्ता के नेता समाजसेवा नहीं अपनी जेबें भर रहे : बब्बी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर | पंजाबकी अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है और लोग इस सरकार से दुखी हो चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस की सरकार देखना चाहते हैं। ये बातें हलका मुकेरियां के विधायक रजनीश कुमार बब्बी ने कांग्रेस कार्यालय हाजीपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

जिला परिषद सदस्य ब्लॉक प्रधान कुलभूषण सोहल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बब्बी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे नेता समाजसेवा कम और अपनी जेब ज्यादा भरने में लगे हैं। विधायक ने आरोेप लगाया कि ब्लॉक हाजीपुर में सरकार की वाक तले अवैध स्टोन क्रशर चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया लोग विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एकजुट होने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया। यहां सरपंच किशोर कुमार, राजिन्द्र कुमार फौजी, पूर्व पंच जोगिन्द्र सिंह, पंच पवन शर्मा, शुभम सोहल, गगनदीप, लाडी मिन्हास के अलावा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...