पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद भाजपा में बगावत आजाद लड़ेंगे वरियाम सिंह

शिअद-भाजपा में बगावत आजाद लड़ेंगे वरियाम सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां | शिअदऔर भाजपा में बगावत थम नहीं रही है। अकाली दल के पूर्व पाषर्द वरियाम सिंह चक्क ने दल को अलविदा कहकर बतौर आजाद नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं अकाली दल के पूर्व उपप्रधान रणजोध सिंह कूक्कू ने भी वार्ड नंबर आठ से बतौर आजाद नामांकन पत्र भरा।

इसके अलावा भाजपा के जिला महासचिव रहे मुनीष जैन ने अपनी प|ी कामनी जैन का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। वार्ड नंबर 11 को लेकर अभी भी अकाली-भाजपा आमने-सामने है। इस वार्ड से अकाली दल गुरविंद्र सिंह साबी को चुनाव लड़ना चाहते हैं वही भाजपा पूर्व पाषर्द जीवन महाजन को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने पहली बार 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है। तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे। अकाली दल ने अपने कोटे के चार प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है