- Hindi News
- मुकेरियां में 33 ने किया नामांकन कांग्रेस 12 वार्डों पर लड़ेगी
मुकेरियां में 33 ने किया नामांकन कांग्रेस 12 वार्डों पर लड़ेगी
मुकेरियां | पीडब्लयूडीदफ्तर में वीरवार सुबह 10 बजे से ही अलग-अलग पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पंहुचने लगे थे। वीरवार को कुल 33 लोगों ने नामांकन करवाया। इसमें कांग्रेस के 9, भाजपा के तीन और पांच आजाद प्रत्याशी शामिल थे। आज नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस ने 15 वार्डों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें वार्ड एक से तृप्ता देवी, 2 से सतनाम सिंह, 3 से वलविंद्र कुमार, 4 से राजरानी, 5 से ललित गिल, 6 से ओमप्रकाश, 8 से प्रमोद योगी, 10 से अनीता कुमारी, 11 से कैप्टन अमरजीत सिंह, 13 से सुनीता देवी, 14 से सेवा सिंह, 15 से निर्मलदास को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस इस बार 15 वार्डों की बजाए पहली बार 12 वार्डो पर चुनाव लड़ रही है। वार्ड नंबर 7 9 पर आजाद चुनाव लड़ रहे विनोद कुमार साबी रेणुवाला का समर्थन करेगी। वार्ड 12 में आजाद चुनाव लड़ रही बलजीत कौर के समर्थन में है।