पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाई ओवर का काम तीन साल लटका, पुल बनाने में 22 की जगह 33 करोड़ रुपए लगेंगे

फ्लाई ओवर का काम तीन साल लटका, पुल बनाने में 22 की जगह 33 करोड़ रुपए लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां-गुरदासपुररोड पर अधूरे फ्लाईओवर पुल के कारण सरकार को करोड़ों का चुना लग रहा है वही आम जनता को भी परेशानी हो रही है। रेलवे फ्लाईओवर का काम करीब तीन साल से चल रहा है, जिसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणेश शाकर ने दिसंबर 2011 को रखा था। पुल पर उस समय करीब 22 करोड़ रुपए की राशि की लागत आई थी। अधिकारियों की ढीली कारगुजारी के चलते पुल कार्य से हुई देरी के कारण इसकी लागत करीब 33 करोड़ रुपए आने का अनुमान है। विधायक रजनीश कुमार बब्बी का कहना है कि पंजाब सरकार रोड़ हादसों को लेकर गंभीर नहीं है। फ्लाई ओवर में हो रही देरी के कारण खिच्चियां रेलवे फाटक पर रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि पुल का काम लटकने से रोजाना गुजरने वाले स्कूल, कॉलेज के बच्चों के अलावा कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के एक्सीयन राजिंदर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण का काम दो हिस्सों में चल रहा है। एक हिस्सा पीडब्ल्यूडी और दूसरा हिस्सा रेलवे विभाग के पास है। पीडब्ल्यूडी का काम करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है जबकि रेलवे का हिस्सा करीब 94 मीटर का काम लटकने के कारण देरी हुई है। इस संबंध में उनकी रेलवे के अधिकारियों से बात हुई है। मार्च 2015 तक फ्लाईओवर का काम पूरा कर दिया जाएगा, जिसके चलते गुरदासपुर, अमृतसर, बटाला, दीनानगर को जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

मुकेरियां-गुरदासपुर रेलवे फ्लाईओवर रेलवे विभाग के हिस्से का अधूरा पड़ा काम।