- Hindi News
- भाजपा ने मुकेरियां में चलाया मैंबरशिप अभियान
भाजपा ने मुकेरियां में चलाया मैंबरशिप अभियान
कलगीधरचौक में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर की अध्यक्षता में भाजपा का मैंबरशिप अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर उमेश शाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार विकास के रास्ते पर निरतंर आगे बढ़ रही है, जिसे देखते हुए युवाओ में भाजपा की ओर रुझान बढ़ा है। लोग पार्टी से जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। कहा कि पंजाब में पार्टी ने 20 लाख नए सदस्य बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर झारखंड चुनावों में पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी इस मौके पर मंडल प्रधान सुरेन्द्र बब्बी खुल्लर, पार्षद दिवेंद्र कुमार राम, प्रदीप पलाहा, बलविन्द्र कुमार, सतपाली, बंटी महाजन, नकुल महाजन उपस्थित थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर सदस्यता अभियान बारे जानकारी देते हुए।