दिल्ली में निकली मोदी लहर की हवा :जग्गी
हाजीपुर | दिल्लीमें सात फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए एग्जिट पोल के बेहतरीन नतीजों से मुकेरियां विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार को हाजीपुर में पत्रकारवार्ता में आप नेता सुलखन सिंह जग्गी ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों ने इतना तो साफ कर दिया है कि इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है और दिल्ली की जनता ने जो भारी जनादेश आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिया है, उससे यह साफ कर दिया है कि मोदी लहर की हवा जनता ने केवल आठ माह में ही पूरी तरह से निकाल दी है।
जग्गी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के रास्ते अत्यधिक मजबूत हो जाएंगे। इस अवसर पर तजेश्वर सिंह सागर, झण्डा राम, टेक चाँद भवनाली, बलदेव कृष्ण, हरजीत सिंह, सनी दहिया दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
हाजीपुर में पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए आप नेता सुलखन सिंह जग्गी।