- Hindi News
- आप ने किया नगर कौंसिल मुकेरियां के खिलाफ मुजाहरा
आप ने किया नगर कौंसिल मुकेरियां के खिलाफ मुजाहरा
आमआदमी पार्टी ने नगर कौंसिल के खिलाफ मुजाहरा किया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि नगर कौंसिल ने भष्ट्राचार के सारे रिकार्ड़ तोड़ दिए हैं। आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सुलखन सिंह जगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए आए करोडों रुपयों के फंड नगर कौंसिल के अधिकारीयों की मिलीभगत से और सत्तादारी पार्टी के संबंधित ठेकेदारो की मिलीभुगत से खर्च कर लिए गए हैं।
उन्होंने आरटीआई सूचना अधिकार एक्ट के तहत ली जानकारी का सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2008 से 2013 तक कौंसिल को 7 करोड़ 5 लाख के फंड़ मिले। इसके अलावा नगर कौसल की आमदन इससे अलग है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ के विकास कार्यों के ठेके भाजपा के पूर्व मंत्री के पीए को दिए गए।
नगर कौंसिल के अधिकारी ने एक व्यक्ति की बनाई कॉर्पोरेट सोसायटी को 1.51 करोड़ रुपए से ज्यादा के ठेके दिए जबकि डिप्टी डायरेक्टर और स्थानीय सरकारों ने इस सोसायटी को ब्लैक लिस्ट करने की हिदायत 2010 में दी थी। उन्होने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के पीए ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों के कार्य लिए, जिसकी जांच होनी चाहिए। मौके पर तेजेश्वर सागर, हरदेव सिंह, ध्यान सिंह, सरूप सिंह, कामरेड अशनंद सिंह, बलदेव कृष्ण, ओंकार सिंह, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, पवन कुमार, हरजीत सिंह, ऊधम सिंह आदि उपस्थित थे।
मुकेरियां में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नगर कौंसिल के खिलाफ मुजाहरा करते हुए।