लवली सवार ने जीती रुमाली की कुश्ती
हाजीपुर| गांवमरुला में एक दिवसीय छिंज मेले का आयोजन छिंज कमेटी मरुला और गांव वासियों के सहयोग से किया गया। इस वार्षिक एक दिवसीय छिंज मेले में लगभग 150 पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। फाइनल लवली सवार और लक्की सवार पहलवानों के बीच हुआ। अंत में बड़ रुमाली की कुश्ती लवली सवार ने अपने नाम की। छिंज मेले में मुख्यातिथि पूर्व नगरपालिका प्रधान मुकेरियां जंगी लाल महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे छिंज मेले पंजाब की विरासत है जो हमें बढ़चढ़ कर करवाने चाहिए। छिंज कमेटी प्रधान सुभाष सिंह और सरपंच मरुला तिलक राज ने आए हुए अतिथियों का गांव की ओर से आभार व्यक्त किया। कमेटी की ओर से विजेता को 4100 रुपए और पुरस्कार और उपविजेता को 3100 रुपए ईनाम के रुप में दिए गए।