- Hindi News
- बस जीप की टक्कर में जीप चालक की मौत, दो जख्मी
बस-जीप की टक्कर में जीप चालक की मौत, दो जख्मी
दुबई में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत
चड़ियालके दो युवकों की दुबई के शाहजहां में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और करीब डेढ़ महीने से लापता थे। कुछ दिन पहले ही रिश्तेदारों को युवकों की मौत की खबर मिली। आज दोनों की लाश भारत पहुंच सकती है।
चड़ियाल का सतवंत (29) पुत्र गरीब दास शाहजहां में रहता था और ड्राइवरी करता था। जबकि चड़ियाल का ही कमलजीत सिंह (34) उर्फ कमल पुत्र सुखदेव राज प्लंबर का काम करता था। दोनों करीब चार साल से शाहजहां थे और साथ-साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार सतवंत का भाई प्रवीन भी दुबई में ही रहता है। कुछ दिन पहले सतवंत और कमल दोनों प्रवीन से मिलने गए थे। लौटते वक्त रास्ते में लेन बदलते समय उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टक्करा गई। हादसे में सतवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमल को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हादसे के बाद से दोनों का पता नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले कमल के अस्पताल में दम तोड़ने के बाद इसकी सूचना कमल के रिश्तेरों को मिली। दिसंबर-2013 में ही सतवंत की शादी हुई थी और वह दीपावली पर घर आया था।
सतवंत और कमलजीत सिंह।
राजिंदर सिंह।
हाजीपुर मुकेरियां रोड पर हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।