- Hindi News
- चुनाव प्रचार का बोर्ड नियमों की धज्जीयां उड़ाता नजर आया
चुनाव प्रचार का बोर्ड नियमों की धज्जीयां उड़ाता नजर आया
मुकेरियां। चुनावआयोग की सूचना के अनुसार कोड आफ कंडक्ट के अनुसार नियमों की अनदेखी करने के विरुध चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर कारवाई हो सकती है। ऐसा ही मामला भाजपा प्रत्याशी अनूप भट्टी जोकि चुनाव प्रचार के नियमों की अनदेखी कर नियमों की धज्जीयां उड़ाते नजर रहे है।
प्यारा सिंह चौक मेन बाजार में पावर काम विभाग बिजली दूरसंचार विभाग के खंभे पर लगा चुनाव प्रचार का बोर्ड नियमों की धज्जीयां उड़ाता नजर रहा है। जबकि चुनाव अधिकारी अनजान बनकर घूम रहे है। वही नियमों के मुताबिक कोई भी प्रत्याशी सरकारी इमारत या पब्लिक पलेस पर चुनाव प्रचार की सामग्री, पोस्टर, फलैक्स या इश्तिहार नही लगा सकता। नियमों की उल्लंघना करने पर प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव रिर्टनिंग अधिकारी शिकायत मिलने पर या नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई कर सकते है। वही इस संबध में चुनाव रिर्टनिग अधिकारी राजेन्द्र सिंह से नियमों की अनदेखी बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हे इस बारे कोई जानकारी नही है।