लंगर कमेटी ने कुलचे छोले और चाय का लंगर लगाया
मुल्लांपुर दाखा| स्थानीयराधे शाम लंगर कमेटी द्वारा शहर निवासियों के सहयोग से स्वामी गंगा नंद जी महाराज भूरीवालों की याद में धाम तलवंडी खुर्द के वर्तमान गद्दी नशीन स्वामी शंकरा नंद जी भूरीवालों की सरप्रस्ती में मुल्लांपुर के मेन चौंक में छोले कुलचों तथा चाय का लंगर लगाया गया इस मौके राहगीरों को लंगर छकाने की सेवा की शुरआत स्वामी जी ने अपने हाथों से की। इस अवसर पर स्वामी जी ने अपनी लिखी किताब काफिर बोध को रिलीज किया इस मौके कमेटी सदस्यों ने स्वामी जी को सिरोपाए देकर सन्मानित किया यहाँ उल्लेखनीय है कि राधे शाम लंगर कमेटी द्वारा ठंड के मौसम के चलते लगभग दो महीने से रोज सुबह विभिन्न अस्पतालों में दाखिल मरीजों तथा सड़क किनारे झोंपडियों में रहने वालों को लोगों को चाय पिलाने की सेवा निभाई जा रही है इस मौके बिंदर चौधरी , राहुल ग्रोवर, खुशदीप घई, शगुन गाबा, बलविंदर विर्क मौजूद थे।