- Hindi News
- शिअद कांग्रेस के पांच लीडर भाजपा में शामिल
शिअद-कांग्रेस के पांच लीडर भाजपा में शामिल
नाभा। कौंसिलचुनाव की डेट का ऐलान होने के साथ ही दल-बदलू पाला बदलने लगे हैं। इसके तहत ही पांच लोग भाजपा से जुड़े। इनमें से एक ऐसा आदमी है जो पहले शिअद, आप कांग्रेस के बाद भाजपा में पहुंचा है। दल-बदलुओं के आने अौर उनके दावेदारी जताने से पार्टी के दूसरे वर्करों में रोष है। पर साेमवार को इन वर्करों ने नाभा पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं के आगे वह कुछ नहीं कहा।
योजना बोर्ड पंजाब के उप-चेयरमैन नाभा चुनाव इंचार्ज प्रो. राजिंदर भंडारी, पंजाब भाजपा सचिव गुरतेज सिंह ढिल्लों, पार्टी जिला देहाती अध्यक्ष शाम लाल गर्ग, महासचिव विनोद कालड़ा शहरी अध्यक्ष योगेश खत्री के नेतृत्व मेंं एक समागम हुआ। जिसमें शिअद के पूर्व कौंसलर दिलीप बिट्टू, कांग्रेसी अनिल कुमार नन्नी, पकंज पप्पू, समाजसेवी मनोज कुमार किरण शर्मा बीजेपी से जुड़े।
पार्टी में शामिल लोगों को भंडारी ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। भंडारी ने कहा कि पिछले फार्मूले पर ही अकाली-भाजपा चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 23 वाॅर्डों में से 12 पर भाजपा 11 पर शिअद के प्रत्याशी मैदान में होंगे। कैंडीडेट के नाम मंगलवार शाम तक कर डिक्लेयर कर दिए जाएंगे।
नाभा में पांच लोगों को भाजपा में शामिल करवाते हुए राजिंदर भंडारी अन्य।