10 फरवरी से आईटीआई नाभा में मेला
नाभा। लड़कोंके गवर्नमेंट आईटीआई के प्रिंसिपल प्रद्मन सिंह के दिशानिर्देश के अनुसार केवल सिंह प्लेसमेंट अफसर की अगुवाई में संस्थान में 10 11 फरवरी को मारुती सुजुकी द्वारा एक मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में वेल्डर, इलेक्ट्रिक टूल, डाई, मोटर मकेनिक ट्रेडों आदि के शिक्षार्थी भाग लेंगे। इनकी उम्र 18 से 23 साल रखी गई है। 2013 और 2014 के पास हुए विद्यार्थी 10 फरवरी को आईटीआई नाभा में सुबह 10 बजे लिखित पेपर दे सकते हैं। जिसका परिणाम 11 फरवरी को आएगा। विद्यार्थी को 6200 रुपए से 8200 तक स्टाइपेंड के साथ साथ पक्के होने का अवसर भी दिया जाएगा। मेले की सफलता के लिए संस्था का सारा स्टाफ बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी अपने पैरों पर खडे़ हो सकें।