रुपए रिवाल्वर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
नाभा। पुलिसने नाभा के गुरूद्वारा घोड़िया वाला स्थित डेरा बाबा कार सेवा के संचालक बाबा मक्खन सिंह वासी बुडलाढा की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। मक्खन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नाभा के गरूद्वारा में कई सालों से सेवा निभा रहे हैं। दोनों डेरों का हिसाब किताब भी उनके पास है। उन्होंने बताया कि वह दवाई लेने के लिए कहीं बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो देखा कि कार सेवा डेरे में उनके कमरे का ताला टूटा पड़ा है। दरवाजा अंदर से बंद है। जब उन्होंने पीछे जाकर देखा तो ग्रिल टूटी पड़ी थी। जब उन्होंने अंदर अलमारी देखी तो उसमें पड़ी सारी नकदी गायब थी। उधर थाना कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में गई बाबा मक्खन सिंह की शिकायत के आधार पर कर्मजीत सिंह उर्फ अवतार सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव पदमपुर गंगानगर राजस्थान की तलाश आरंभ कर दी। पुलिस ने 40 नंबर फाटक के नजदीक रेलवे लाइन से आरोपी को मुख बरी के आधार पर काबू किया। आरोपी ट्रेन पर चढ़कर भागने की फिराक में था। उसके पास से चोरी के चार लाख रुपए, एक 315 बोर बिला लाइसेंस की रिवाल्वर, दो कारतूस बाबा मक्खन सिंह का आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने आज उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड ले लिया है। बता दें कि आरोपी कर्मजीत सिंह, बाबा मक्खन सिंह के पास ही सेवा करता था।
डेरा बाबा कार सेवा के संचालक ने पुलिस से की थी चोरी होने की शिकायत