- Hindi News
- कैंडीडेट ने कौंसिल चुनाव के लिए किया नॉमिनेशन
कैंडीडेट ने कौंसिल चुनाव के लिए किया नॉमिनेशन
नाभा। नगरकौंसिल चुनाव के लिए नेताओं ने वीरवार को भी पर्चा भरा। वाॅर्ड 2 से बीजेपी के अमन गुप्ता ने समर्थकों के साथ एसडीएम नाभा अमरवीर कौर भुल्लर को कागज सौंपे। नीना रानी ने वाॅर्ड 10 से, पवन गर्ग ने वाॅर्ड 11 से, रीना बांसल ने वाॅर्ड 13 से, जागीर कौर ने वाॅर्ड 1 से, महिंदर सिंह ने वाॅर्ड 17 से, रजनीश कुमार शन्टी ने वाॅर्ड 9 से पर्चा भरा। आजाद उम्मीदवार के तौर पर वाॅर्ड 14 से अजायब सिंह जैबू ने, रजनी बिंद्रा ने वाॅर्ड 13 से, वरिन्दरपाल सिंह ने वाॅर्ड 12 से नामांकन किया।
नीना शर्मा एसडीएम अमरवीर कौर को कागज देती हुईं।