सरकार कर रही गुमराह: परमजीत
अकालीदल स्वतंत्र के राष्ट्रीय प्रधान परमजीत सहौली के नेतृत्व में वीरवार को सरकार के खिलाफ लगातार छठे दिन धरना लगाया। फायर ब्रिगेड की मांग को लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर यह धरना जारी है।
दल के मेंबरों ने फायर बिग्रेड की मांग को लेकर पंजाब सरकार और नाभा प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। यहां परमजीत सिंह सहौली ने विचार रखे और कहा कि सरकार गुमराह कर रही है। लेकिन, अब जनता सबकुछ जान चुकी है। यहां अमर सिंह अमर, जोध सिंह, गुरतेज सिंह, बब्बू लुबाणा, करनैल सिंह हियाणा, चमकौर सिंह मंडौर, भगवान सिंह चठठे, पूर्ण सिंह अलौहरा, जोगा सिंह हियाणा, भंगु भलेडे वाला, बिंदा विर्क, जगरूप बौड़ा, रजिंदर सिंह सहौली, गुरमेल सिंह नौहरा, रविंदर जीत सिंह, राकेश गांधी, मनोज कुमार, गुरजीत सिंह बीनाहेडी और कमलजीत सिंह मटोडरा मौजूद रहे।
एसडीएम ऑफिस के बाहर फायर ब्रिगेड की मांग को लेकर धरना देते अकाली दल स्वतंत्र के वर्कर।