पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स ने बनाई पतंग और चाट

स्टूडेंट्स ने बनाई पतंग और चाट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभा। बाबाआपो आप गुरु नानक पब्लिक स्कूल छींटावाला में बसंत पंचमी मनाई गई। चेयरमैन गुरदित्त सेठ के नेतृत्व में हुए प्रोग्राम में मुख्य अतिथि शिव नारायण प्रकाश जी ने ज्योति जलाई। पहली से 6वीं तक के छात्रों ने पतंग और चाट मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने लोकगीत, गिद्दा, भांगड़ा पेश किया। शिव नारायण प्रकाश ने 10वीं में 96 प्रतिशत अंक लाने वाली निशा मलिक को लैपटाप देकर सम्मानित किया। 10वीं की ही रमनदीप कौर को 93 प्रतिशत अंक लाने पर टैब दिया गया। प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। यहां स्वर्णकार संघ प्रधान हरिकृष्ण सेठ, कौंसलर रेनू सेठ, गीतांजलि सेठ, प्रिंसिपल संदीप शर्मा, इंद्रा रानी, नंद लाल शर्मा, मनजीत कौर, शिल्पी जैन, सिमरजीत कौर, रीना, नवनीत कौर, प्रीती शर्मा, गुरप्रीत कौर, कुतबदीन, नरिन्दर कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...